बिजली खंडित करने के मुद्दे पर दो गुटों में मारपीट

5 घायल, वाकपुर की घटना

नांदगांव खंडेश्वर/ दि.27 – तहसील अंतर्गत आनेवाले वाकपुर में बिजली खंडित किए जाने के मुद्दे पर दो गुटों में मारपीट हुई. मारपीट की घटना में 5 लोग घायल हो गये. चांदुर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत नांदगांव खंडेश्वर तहसील के वाकपुर में यह घटना घटी. दोनों गुटों द्बारा शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों ही गुटों के 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया.
सुरेश अवधुत मोहोड (34, वाकपुर) ने चांदुर रेलवे पुलिस थाने में की गई शिकायत के अनुसार वह व उसके पिता दोनों ही घर के बाहर खडे थे. उसी समय देवचंद फेलचंद पवार, गणेश सरिचंद पवार, पंडित चव्हाण(मांजरी म्हसला) इन तीनों ने परिसर की बिजली बंद किसने की, ऐसा पूछा इस बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद मारपीट में बदल गया. सुरेश मोहोड व उसके भाई व पिता ऐसे तीनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया औार जान से मारने की धमकी दी.
सुरेश मोहोड की शिकायत पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया. वहीं पररस्पर विरोधी भारत सरशीराम पवार (24) की शिकायत पर सुरेश तुलशीराम मोहोड, सुनील तुलशीराम मोहोड इन दोनों ने गणेश सरीचंद पवार व भारत पवार पर लाठी से हमला कर घायल करने पर भारत पवार की शिकायत दर्ज की. शिकायत पर पुलिस ने सुरेश मोहोड व सुनील मोहोड के खिलाफ अपराध दर्ज किया.

Back to top button