दो अलग-अलग सडक दुर्घटनाओं में दो की मौत

समृद्धि महामार्ग व नांदगांव खंडेश्वर मार्ग की घटना

अमरावती /दि.11 – जिले में सडक दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढता दिखाई दे रहा है. जहां आए दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं से कई लोगों की मौत होती नजर आ रही है. सोमवार 9 फरवरी को मंगरुल चव्हाला के समृद्धि महामार्ग व नांदगांव खंडेश्वर मार्ग पर घटी दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल हो गया. इस मामले में संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है.
समृद्धि महामार्ग पर भीषण दुर्घटना, ट्रक चालक की मौत : मंगरुल चव्हाला थाना क्षेत्र अंतर्गत समृद्धि महामार्ग पर भीषण सडक दुर्घटना हुई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्घटना समृद्धि महामार्ग के कॉरिडोअर में सुबह 10 बजे के दौरान हुई. इस मामले में मंगरुल चव्हाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया. मृतक की पहचान सुजित बालू सातालकर (30, येवला, नाशिक) के रुप में हुई है.
बताया गया है कि, मृतक आयशर ट्रक क्रमांक एमएच-15/जेसी-2466 चला रहा था. ट्रक चालक ने ट्रक को तेज रफ्तार से चलाते हुए सामने जा रहे ट्रेलर क्रमांक एमएच-40/बीएल-2014 को जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
एसटी बस और बाइक की टक्कर, एक की मौत : नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दूरी पर चाणक्य ढाबा के सामने एसटी बस और मोटर साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में मोटर साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया. मृतक का नाम शिवम नरेंद्र देठे (23) बताया गया है. शिकायतकर्ता एसटी बस चालक गोपाल भीमराव तालोट (44) अमरावती से दारव्हा मार्ग पर बस लेकर जा रहा था. पुलिस के अनुसार माहुली चोर से धानोरा गुरव के बीच बाइक चालक ने बस को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में शिवम नरेंद्र देठे (23) की मौत हो गई. वहीं दूसरा ईश्वर बबलू कटकतलवारे गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अमरावती जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया और इस मामले की जांच शुरु की.

 

Back to top button