दुपहिया वाहन चोर धरे गए
चोरी के तीन वाहन जब्त

* क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
अमरावती /दि.11 – दुपहिया वाहन चुरानेवाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच के दल ने गिरफ्तार कर उनके पास से तीन दुपहिया जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रहमतपुरा निवासी साजीद उर्फ शाहरुख मन्सूर खान (30), मो. नईम मो. कलीम (25) और सादिया नगर निवासी शेख इरफान उर्फ भुर्या शेख मन्सूर (30) है.
जानकारी के मुताबिक साजीद उर्फ शाहरुख अपने दो साथियों की सहायता से दुपहिया चोरी करता रहने की जानकारी क्राइम ब्रांच को मिली थी. शाहरुख यह चपरासीपुरा चौक में खडा रहने का पता चलते ही क्राइम ब्रांच के दल ने उसे कब्जे में ले लिया. उसने मो. नईम और शेख इरफान की सहायता से शहर में तीन दुपहिया चुराने की कबूली दी. पुलिस दल ने वह तीनों दुपहिया जब्त कर दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण, सीमा दातालकर के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक अमोल कडू, हवालदार विकास गुडधे, निखिल गेडाम, सागर ठाकरे और योगेश पवार के दल ने की.





