विभिन्न सडक हादसों में दो युवकों की मौत
मोर्शी और तलेगांव दशासर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.24- अमरावती जिले के मोर्शी और तलेगांव दशासन थाना क्षेत्र में हुई सडक दुर्घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हो गई. मृतक युवकों के नाम मनीष वरठी (25) और विकेश हाडके (32) हैं.
जानकारी के मुताबिक मोर्शी तहसील के डोंगरयावली में कुकट पालन केंद्र पर काम करनेवाला मनीष वरठी नामक युवक दुपहिया वाहन से काम पर जा रहा था तब उसकी दुपहिया पेड से टकरा गई. हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल मोर्शी के उपजिला अस्पताल लाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. मनीष शराब के नशे में रहने की जानकारी सामने आयी हैं. मोर्शी पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं. इसी तरह देवगांव से पुलगांव रोड पर दुपहिया चालक कैलाश मस्के ने अपनी दुपहिया लापरवाही से चलाते हुए विकेश हाडके की दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी की विकेश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. तलेगांव दशासर पुलिस ने आरोपी चालक कैलाश मस्के के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.





