बुलेट पर स्टंट दिखाने के चक्कर में हादसा; दो युवकों की मौत

नागपुर के काचिपुरा इलाके में देर रात दुर्घटना, कबड्डी खिलाड़ी थे दोनों युवक

नागपुर/दि.17- शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी का एक और दुखद मामला सामने आया है. काचिपुरा क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई. दोनों की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनता चौक से बजाजनगर चौक मार्ग पर युवक तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए सिग्नल जंप कर रहे थे. इसी दौरान एक महिला दोपहिया चालक को कट मारकर आगे निकलने की कोशिश में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे लगे पिलर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय नागरिकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान युग विशाल चनकापूरे और रुद्र शशिकांत सोमकुंवर के रूप में हुई है. दोनों कबड्डी खिलाड़ी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. मामले की आगे की जांच बजाजनगर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है.

Back to top button