बेमौसम बारिश और आंधी तूफान से जलजीवन अस्त वयस्त

अंजनगांव बारी/दि.2- बुधवार 1 मार्च की रात अंजनगांव बारी ग्रामीण क्षेत्र में अचानक गर्मी के बीच बेमौसम बारिश और आंधी तूफान से जलजीवन अस्तव्यस्त हो गया. तेज हवाओं के चलते घर के बाहर रखा सामान उड गया और पेडों की टहनियां सडक पर टूटकर गिर गई. चारों और धूल के गुब्बारे उडे जिससे लोगों को परेशानी हुई. कुछ इलाकों में बिजली गुल होने से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पडा.
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. साथ ही यह भी कहा कि दोपहर के बाद नमी बढ सकती है और कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछारे पड सकती है. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है. क्योंकि शाम को ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश और हवाएं तेज होने की संभावनाएं है. कल हुई अचानक हुई बारिश से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.् नागरिकों को गर्मी के साथ-साथ मौसम में बदलाव की दोहरी मार झेलनी पडी. अचानक आंधी तूफान के चलते संतरा बागानों को नुकसान हुआ.

Back to top button