अकोला में ‘यूपी स्टाईल’ कार्रवाई

नराधम की दुकान पर चला बुलडोजर

* मामला अश्लिल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने पर विवाहिता पर लैंगिक अत्याचार का
अकोला/दि.5- एक सौंदर्य प्रसाधन दुकान के संचालक द्बारा अपने साथियों के साथ अश्लिल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर विवाहित महिला पर अनेकबार दुष्कर्म करने और धर्मातरण के लिए पीडिता पर दबाव डालने की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों पर मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस प्रकरण के नराधम आरोपी की दुकान पर अकोला मनपा के दल ने बुधवार को बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया. उत्तर प्रदेश पैटर्न पर आरोपी के अतिक्रमण विरोध में यह कार्रवाई की गई.
शहर के गांधी मार्ग पर ‘परी बिंदी घर’ नामक दुकान की इस दुकान के संचालक ने ग्राहक रही एक विवाहित महिला के मोबाईल नंबर पर बार-बार संपर्क किया. दुकान में नया माल आने का कारण बताकर उसने विवाहित महिला को दुकान पर बुलाया. पश्चात उसने अपने साथी के साथ मिलकर महिला पर लैंगिक अत्याचार किया और उसका वीडियो तैयार किया. यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चार नराधमोंं ने विवाहित महिला पर 2024 से 2026 तक अनेक बार अत्याचार किया. पश्चात यह वीडियो डिलीट करने के लिए विवाहित महिला पर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला गया. आखीरकार पीडित महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी मो. आसीफ उर्फ बाबू मो. सलीम तेली, इमरान खान यासीन खान, चंदू राजू वानखडे और रहमान खान उर्फ मो. मुश्तफा मो. सलीम तेली के खिलाफ विविध धाराओ के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. जांच तेजी से शुरू करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें 7 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है. अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं.
दूसरी तरफ गांधी मार्ग के कोतवाली पुलिस स्टेशन के पीछे ‘परी बिंदी घर’ व अन्य दुकानदारों ने भारी मात्रा में अतिक्रमण कर रखा था. इन अवैध दुकानों पर मनपा के तोडू दस्ते ने बुधवार को कार्रवाई की. बुलडोजर चलाकर पूरा अतिक्रमण जमींदोज कर दिया. मनपा प्रशासन ने यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण के विरोध में रहने की बात स्पष्ट की. महिला पर अत्याचार जैसे गंभीर मामले दर्ज होने के बाद मनपा प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए आरोपी का अतिक्रमण जमींदोज कर दिया. आरोपी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से नागरिकों ने समाधान व्यक्त किया है.

Back to top button