स्कूलों का अपग्रेडेशन, जलापूर्ति प्राथमिकता

प्रभाग-16 की एमआईएम नगरसेविका डॉ. मरियम बानो मो. इस्माइल का कहना

* चाचा भी रहे हैं नगरसेवक और सभापति
* स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देगी डॉक्टर नगरसेविका
अमरावती /दि.7 – प्रभाग 16 अलीम नगर, रहमत नगर की नवनिर्वाचित एमआईएम नगरसेविका डॉ. मरियम बानो मो. इस्माइल ने कहा कि, प्रभाग में शालाओं का अपग्रेडेशन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. शालाएं बेहतर होगी, तो गरीब के बच्चे अच्छी पढाई दिलचस्पी से कर सकेंगे. जीवन में आगे बढने के लिए शिक्षा का अहम रोल रहता है. अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए डॉ. मरियम बानो ने बताया कि, उनके चाचा अब्दूल गफ्फार रारानी भी नगरसेवक और स्थायी समिति सभापति रह चुके हैं. वह अनुभव काम आएगा. पढी-लिखी नगरसेविका को अपने प्रभाग की समस्याओं, प्रश्नों, जनअपेक्षाओं की अच्छी खासी जानकारी चर्चा दौरान नजर आयी. उन्होंने कहा कि, बेशक वे खुद होमिओपैथी चिकित्सक होने से स्वास्थ्य सेवाओं को बढाने पर जोर देगी.
डॉ. मरियम बानो के यजमान इरफान लाखानी टान्सपोर्ट व्यवसायी है. उन्हें दो पुत्र इजान लखानी और जिदान लखानी है. वे स्वयं चिकित्सक के रुप में प्रैक्टीस कर रही है. परिवार में पिता ईस्माइल रारानी, मां सायरा रारानी, बहन अशफीया इस्माइल रारानी, भाई साहिल रारानी, बहन एड. साइमा रारानी भी पढे-लिखे स्नातक हैं. उन्हें लोगों की अपेक्षाओं और प्रभाग के कामकाज की मालूमात है. गंदगी से निजात दिलाने के साथ ही पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रहने की जानकारी डॉ. मरियम बानो ने इस समय दी.
* प्रभागों में सफाई का अभाव
अपने प्रभाग 16 के हनुमान नगर से लेकर लालखडी तक और इधर रहमत नगर तक विभिन्न बस्तियों, नगरों में सफाई का घोर अभाव रहा. महापालिका का प्रशासक राज चल रहा था. कोई सुन नहीं रहा था. पब्लिक की आवाज उठाने वाला कोई न था. जिससे आज गंदगी का आलम सर्वत्र दिखाई दे रहा है. इससे निजात दिलाना उनकी प्रियोरिटी है.
* नालियां चोकअप, तीन ट्रक कूडा
नगरसेविका डॉ. मरियम बानो ने बताया कि, साफ-सफाई पर कोई ध्यान न दिये जाने हनुमान नगर से लेकर ईदगाह हैदरपुरा के इलाकों में नालियां इस कदर भरी पडी है कि, चोकअप है और साफ करों तो तीन-तीन ट्रक कूडा निकलेगा. इसलिए स्वच्छता पर ध्यान देना, फोकस करना उनका और पार्टी के अन्य नगरसेवकों का प्राथमिक काम होगा. उन्होंने डेढ माह में इसकी शुरुआत भी कर दी है. लोगों की अपेक्षा के अनुसार क्षेत्र में सफाई की घंटा गाडी नियमित भेजी जा रही है. आगे और नियमित काम होगा.
* अस्पतालों का अपग्रेडेशन
डॉ. मरियम बानो ने बताया कि, अस्पतालों का अपग्रेडेशन उनकी कार्य सूची में है. उसी प्रकार एमआईएम के माध्यम से एक बडा अस्पताल यहां लाने के लिए कोशिश करेंगे. यहां मौजूद मनपा दवाखानों में नियमित स्टाफ और दवाईयां, उपचार शुरु रखने के बारे में भी ध्यान देना है. नगरसेवक होने से यहां पर लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देना डॉ. मरियम बानो अपना फर्ज समझती है. उन्होंने कहा कि, महापालिका के डॉक्टर्स को यहां समय पर आने और अपनी भरपूर ड्यूटी करने के लिए वे प्रेरित करेगी. गाहे-बगाहे अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पहल करेगी.
* टैक्स का भी मसला
नगरसेविका डॉ. मरियम बानो ने कहा कि, उनके प्रभाग के कई लोगों का टैक्स कई गुणा हो गया है. जिससे लोग मनपा का टैक्स चुकाने में आना-कानी कर रहे है. 200-500 का टैक्स 4 हजार हो जाने के उदाहरण है. इसलिए वे आयुक्त मैडम से भेंटकर इस विषय में तत्परता से रियायत दिलाने का प्रयास करेगी. उन्होंने प्रभाग के कई इलाकों में पेयजल की समस्या पर भी प्राथमिकता से ध्यान देने की बात कहीं. वहां चर्चा रहती है कि, पानी अचानक बंद कर दिया जाता है. इसमें कुछ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा. पार्टी के माध्यम से प्रयास कर अपने प्रभाग की तरक्की के लिए उनकी कोशिशें जारी रहेगी. फंड लाकर यहां विकास कार्य और सबसे पहले बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा.

Back to top button