22 मार्च को उपवर युवक-युवती परिचय सम्मेलन

अमरावती/दि.2 – मराठा विवाह मंडळ व वाचनालय, नारायण नगर बगीचा, रुक्मिणी नगर की ओर से रविवार 22 मार्च को उपवर युवक-युवती एवं पालक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
यह वार्षिक सम्मेलन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक सुयोग मंगल कार्यालय में आयोजित होगा. इस अवसर पर उपवर युवक-युवती परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा. सम्मेलन के लिए युवक-युवतियों का पंजीयन प्रारंभ है. जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन एक वर्ष से अधिक पुराना है, उन्हें नवीनीकरण कराना आवश्यक है. अधिक जानकारी के लिए 94228567443 पर संपर्क करने तथा सम्मेलन का लाभ लेकर समाज कार्य में सहयोग करने की अपील मंडल के सरकार्यवाह दिगंबर शहापूरे ने की है.





