अचलपुर और चांदूर बाजार तहसीलों के 6 गांवों का शहरीकरण

जिले में 6 नई नगर पंचायत के प्रस्ताव मंत्रालय में

* पथ्रोट, देवमाली, करजगांव, शिरजगांव, घाटलाडकी का समावेश
अमरावती/दि.31 – जिले की 6 नई नगरपंचायतों के स्थापना का प्रस्ताव मंत्रालय में भेजा गया है. वहां उस पर वर्षों से विचार हो रहा हैं. शीघ्र नगर पंचायत के प्रस्ताव मंजूर होने की संभावना है. इसके लिए राजकीय दबाव प्रभाव की जरुरत होने की चर्चा हैं. 6 गांवों का शहरीकरण होने की संभावना बतायी जा रही है. एक माह बाद महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है. उस समय इस प्रकार की घोषणाएं होती है. अत: उस पर सभी की निगाहे टिकी है.
* इन ग्रामों का समावेश
नई नगर पंचायतों के प्रस्ताव में अचलपुर तहसील के देवमाली, पथ्रोट, चांदूर बाजार तहसील के घाटलाडकी, करजगांव, शिरजगांव कस्बा और ब्राह्मणवाडा थडी का समावेश हैं. तीन वर्षों से प्रस्ताव प्रलंबित होने की जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि, पथ्रोट की जनसंख्या लगभग 16 हजार बतायी गई थी. जिससे यहां नगरपंचायत का आगाज हो सकता है. फिलहाल तो ग्रामपंचायतों की अवधि पूर्ण हो गई है. प्रशासक राज शुरु हो गया है.

Back to top button