कर्ज से परेशान वडाला केे युवक ने लगाई फांसी

वरूड/दि.9 – वरूड तहसील के वडाला ग्राम में कर्ज से परेशान होकर एक 34 वर्षीय युवक ने अपने घर में शनिवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सुबह प्रकाश में आई. मृतक युवक का नाम सतीश चैतराम आहाके (34) हैं.
जानकारी के मुताबिक सतीश आहाके भूूमिहीन था. घरकुल आवास योजना से उसे घरकुल मिला था. लेकिन निर्माण कार्य के लिए अनुदान कि किश्त न मिलने से उसने उधार और साहूकार से कर्ज लिया था. इस कर्ज की वसूली के लिए उस पर दबाव बढता जा रहा था. पांच मार्च की रात सतीश ने परिवार के साथ खाना खाया और देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सतीश विवाहित था. लेकिन कुछ दिनों से पत्नी मायके गई थी. बनोडा शहीद पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.





