बहुत अच्छी खबर अमरावती, अकोला को 5-5 हजार करोड

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का बजट में ऐलान

* वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का बजट में ऐला
* फंड होगा सिटी इकोनॉमिक रीजन बनाने में
* मूलभूत सुविधाओं का विकास गतिमान                                                                                                                          अमरावती/ दि. 2- रविवार को संसद में प्रस्तुत देश के अर्थ संकल्प में अमरावती और अकोला शहरों के लिए बडा शुभ समाचार आया है. देश की खजांची निर्मला सीतारामन ने अमरावती को सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित करने अगले पांच वर्षो में 5 हजार करोड रूपए देने का प्रावधान किया है. अमरावती के अलावा अकोला, लातूर, नांदेड, चंद्रपुर जैसे शहरो को यह सीईआर फंड मिलनेवाला है. इससे छोटे शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विकास गतिमान होने की बात आज अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए बजट विशेषज्ञों ने कही. उन्होंने बताया कि सडक, बिजली, पानी, रेलवे, शहरी सुविधाएं बढाने में उक्त फंड का उपयोग किया जायेगा.
आर्थिक क्षेत्र में खास उपयोगी
आर्थिक मामलों की जानकारी और समझ रखनेवाले शहर के विशेषज्ञों ने अमरावती मंडल से चर्चा में स्पष्ट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने टीयर 2 और 3 शहरों में आर्थिक विकास, निवेश, रोजगार को बढावा देने के लिए उपरोक्त सीईआर फंड देने की घोषणा की है. इससे अमरावती, अकोला जैसे शहरों में हॉकर्स झोन विकसित किए जा सकेंगे. उसी प्रकार बचत मॉल बनाने और मार्केट में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ वहां लोगों को आकर्षित करने सौंदर्यीकरण भी किया जा सकेगा. अटकी परियोजनाएं फिर से शुरू होगी. अमरावती में बडे दिेनों से बचत मॉल और हॉकर्स झोन विकसित किए जाने की चर्चा बजट में हुए प्रावधान से साकार होगी.
बडा फंड जुटाना आसान
महापालिका और नगर परिषद अब एक ही बार में 1 हजार करोड रूपए का म्यूंनिसिपल बाँड जारी करती है तो सरकार उसे 100 करोड का प्रोत्साहन देगी. उसी प्रकार निकायों के लिए फंड जुटाना आसान हो जायेगा. सार्वजनिक परियोजना के लिए नगर परिषद यह बाँड अर्थात सरकारी ऋणपत्र जारी करती है. निवेशक यह बाँड खरीदते हैं. बदले में नगर निगम या नगर परिषद उन्हें तय किया गया ब्याज देते हैं.
अमरावती में सर्वत्र स्वागत
अमरावती को सिटी इकोनॉमिक रीजन में 5 हजार करोड के आवंटन की घोषणा का सभी राजनेताओं और जानकारों ने स्वागत किया है. बीजेपी सांसद डॉ. अनिल बोंडे, बीजेपी शहर जिलाध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, पूर्व पालकमंत्री प्रवीण पोटे पाटिल और अन्य अनेक नेताओं ने स्वागत किया है और कहा कि अमरावती की प्रगति की मार्ग इस फंड से प्रशस्त होगा.

Back to top button