19 को विदर्भस्तरीय शिव दौड मैराथन
शिवाजी शारीरिक शिक्षण कॉलेज का आयोजन

अमरावती / दि.13 – श्री शिवाजी शिक्षा संस्था संचालित श्री शिवाजी शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के स्वर्ण महोत्सव वर्ष एवं छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और डॉ. भाउ साहब देशमुख के 127 वें जयंती वर्ष उपलक्ष्य आगामी 19 फरवरी को विदर्भस्तरीय शिव दौड मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया है. अंडर 14 लडके-लडकियां, अंडर -19 लडके-लडकियां, 45 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष और 40 वर्ष से अधिक आयु की महिला ऐसे 6 गट में स्पर्धा रखे जाने की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. सुभाष गावंडे और सचिव डॉ. उल्लास देशमुख व डॉ. अतुल पाटिल द्बारा दी गई.
युवाओं मेें दौड के प्रति रूचि जगाने, स्वास्थ्य जागरूकता एवं विदर्भ के उदीयमान धावकों को मंच देने उक्त स्पर्धा का आयोजन रहने की जानकारी उपरोक्त समिति पदाधिकारियों ने दी और बताया कि स्पर्धा हेतु सभी तैयारियां अंतिम चरण में है. मेडिकल टीम तैयार रहेगी. उसी प्रकार कॉलेज के अध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, विद्यार्थी स्वयंसेवक सभी उक्त स्पर्धा को सफल बनाने जुट गये हैं.
मैराथन स्पर्धा में अधिकाधिक संख्या में खेल प्रेमियों से भाग लेने का आवाहन शिव दौड स्पर्धा स्वागताध्यक्ष दिलीप बाबू इंगोले ने किया. अधिक जानकारी के लिए डॉ. चेतक शेंडे 9850676849, डॉ. अमोल दातार 9637840752 अथवा प्रा. सौरभ कालमेघ 9818945884 या फिर डॉ. सचिन महल्ले 9325430476 से संपर्क किया जा सकता है.
स्पर्धा में विदर्भ के अनेक जिलों से बडे खिलाडी सहभागी होंगे. खेल क्षेत्र में स्पर्धा आयोजन से उत्साह का वातावरण बना है. विविध गट में रखी गई स्पर्धा के पुरस्कार हाथों हाथ दिए जायेंगे.





