24 को विराट भक्ति सत्संग

विश्व जागृति मिशन का आयोजन

अमरावती/दि.18 – विश्व जागृति मिशन अमरावती मंडल की ओर से मंगलवार 24 फरवरी को संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में विराट भक्ति सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. पूज्य सुधांशु जी महाराज का विराट भक्ति सत्संग संपन्न होने जा रहा है. अमरावती मंडल के अध्यक्ष नंदलाल खत्री ने गुरुदेवजी के भक्ति सत्संग उत्सव में सक्रियता से सहभागी होने के लिए अंबानगरी वासियों से अपील की है. 24 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक कार्यक्रम संपन्न होगा. सत्संग का लाभ सभी भक्तों ने लेना का आवाहन विश्व जागृति मिशन के उपाध्यक्ष किशोर खंडेलवाल, महामंत्री भरत खासबागे, कोषाध्यक्ष सीताराम खंडेलवाल ने किया है.

Back to top button