कल से शहर में विराट हिंदू किन्नर सम्मेलन

27 को राजापेठ से अंबादेवी भव्य कलश यात्रा

* अर्पण किया जाएगा पीतल का घंटा
* एकवीरा देवी मंगल कार्यालय में आयोजन
* 500 किन्नरों की होगी घर वापसी
अमरावती / दि.24 कल 25 से 28 मार्च दौरान अंबादेवी रोड के एकवीरा मंगल कार्यालय में विशाल हिंदू किन्नर सम्मेलन व संत सम्मेलन आयोजित किया गया है. यह आयोजन जगद्गुरु मां मातंगी उर्फ गुड्डीबाई, भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर मां आर्मपाली, प्रदेश संगठन मंत्री द्वारा किया गया है. यह जानकारी आज दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई.
उन्होंने बताया कि, सम्मेलन अंतर्गत 26 मार्च को रामनवमी का उत्सव दोपहर 12 से 3 बजे दौरान मनाया जाएगा. उसी प्रकार 27 मार्च को सम्मेलन में 500 किन्नरों की घर वापसी होगी. अगले दिन 28 मार्च को राजापेठ से अंबादेवी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी. अंबादेवी संस्थान को किन्नरों की ओर से पीतल का घंटा अर्पित किया जाएगा. उसी प्रकार घर वापसी करने वाले किन्नरों को कार्ड दिये जाएंगे. यहां उसी प्रकार भव्य धार्मिक आयोजन एवं महामंडलेश्वर का पट्टा अभिषेक होगा. पास पडोस के अनेक नगरों, शहरों से किन्नर इस सम्मेलन में सहभागी होने का दावा कर बताया गया कि, रामनवमी के अवसर पर उक्त आयोजन किया गया है.
* होम हवन और सुंदरकांड पाठ
आयोजकों ने बताया कि, अमरावती शहर व जिले की सुख समृद्धि के लिए किन्नर समुदाय दोपहर 3 बजे से होम हवन करेगा. उसी प्रकार संध्या 6 बजे से सुंदरकांड का पाठ होगा. हेमांगी सखी, महामंडलेश्वर आम्रपाली के मार्गदर्शन में आयोजन रहने की जानकारी पत्रकार परिषद में दी गई.

Back to top button