मोझरी, तिवसा के लिए न चढने की चेतावनी
एसटी कंडक्टर द्बारा यात्रियों को धमकी

* अभिजीत साबले ने की शिकायत
अमरावती/ दि. 20 – एसटी के गणेश पेठ डीपो की बस में तिवसा और मोझरी हेतु न चढने की चेतावनी देनेवाले एसटी बस कंडक्टर एनएच थेर के विरूध्द यात्री अभिजीत साबले द्बारा शिकायत दी गई है. जिस पर संबंधित विभाग को आगे की उचित कार्रवाई के लिए भेजे जाने की जानकारी अमरावती के एसटी कंट्रोलर नीलेश बेलसरे ने दी.
साबले की शिकायत के अनुसार गत बुधवार रात गणेश पेठ डिपो की बस एमएच 40/ सीएम- 6065 छत्रपति संभाजी नगर से नागपुर जाने के लिए अमरावती डेपो के प्लेटफार्म पर खडी थी. उस समय यात्री बस के लिए दौडे तो कंडक्टर थेर ने यात्रियों को चेतावनी दी कि मोझरी और तिवसा वाले यात्री बस में न चढे. अन्यथा बस सीधे पुलिस स्टेशन में खडी कर दूंगा. कंडक्टर के इस रवैये से विद्यार्थी, ग्रामीण और दिव्यांग सभी यात्री बस से दूर हो गये. किंतु अभिजीत साबले ने बस में चढकर यात्रा की और तिवसा डेपो पर पहुंचने पर शिकायत दी. शिकायत में साबले ने यह भी कहा कि एसटी निगम के बस वाहक- चालक की मनमानी दिनों दिन बढ रही है. मोझरी और तिवसा में एसटी का स्टॉपेज रहने पर भी बसें नहीं रोकी जाती. यात्रियों से अपमानजनक बर्ताव होता है.