आज अमरावती-बडनेरा शहर की जलापूर्ति बंद

अमरावती/दि.17 -मुख्य पाइप लाइन में मध्यरात्रि 12 बजे अचानक बडा लीकेज होने के कारण मरम्मत का काम करना है. इस कारण मंगलवार 17 फरवरी को अमरावती-बडनेरा शहर की जलापूर्ति बंद रहेगी, यह जानकारी मजीप्रा विभाग द्वारा दी गई है. नागरिकों ने आवश्यक पानी पहले से ही संग्रहित करने का अनुरोध उप विभागीय अभियंता ने किया है.





