सभी की मुसीबत बना डंपिंग यार्ड हटायेंगे
बीजेपी की सत्ता होने से मोरबाग प्रभाग में विकास की भागीरथी

* दीपक साहू सम्राट का कहना
* पेयजल की समस्या करेंगे दूर
अमरावती/ दि. 19- मोरबाग- विलास नगर- गवलीपुरा प्रभाग 6 से बीजेपी दावेदार दीपक साहू सम्राट ने जोर शोर से प्रभाग में काम, संपर्क शुरू कर दिया है. उनके सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में भरपूर योगदान को देखते हुए वे बीजेपी फेवर के रहे इस प्रभाग में पहले ही लोगों की नजरों में चढे हैं. उन्होंने अमरावती मंडल से मनपा चुनाव को लेकर खास चर्चा की. अपनी चुनाव लडने की तैयारी और वार्ड विकास की योजनाओं पर इस समय उन्होंने बात की. दीपक साहू ने कहा कि प्रभाग का नासूर बन गया जूनी हिन्दी स्कूल के पास का डंपिंग यार्ड हटाना उनकी प्राथमिकता होगी. उसी प्रकार पेयजल की समस्या का निराकरण भी वे करेंगे, ऐसा वादा उन्होंने इस चर्चा दौरान किया.
शुरू किया जनसंपर्क
दीपक सम्राट ने बताया कि वे क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यो की बदौलत जाने जाते हैं. उसी प्रकार धार्मिक आयोजनों में भी अग्रणी रहे हैं. ऐसे में प्रभाग के सभी क्षेत्र में जनसंपर्क बना हुआ है. अत: घर्र- घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं. उन्हें वोटर्स से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलने का दावा दीपक साहू ने किया.
बीजेपी में प्रवेश और दावेदारी
दीपक साहू ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में जोर शोर से प्रवेश किया्र. उनके सैकडों समर्थक भी बीजेपी में आ गये. जिससे मोरबाग प्रभाग में पहले से ही मजबूत भाजपा और सुदृढ हो गई है. दीपक साहू की बढती लोकप्रियता के कारण ही उन्होंने बीजेपी से मनपा चुनाव की दावेदारी की है. उनके समर्थक बताते है कि मोरबाग प्रभाग की ड सामान्य सीट से दावा रखनेवाले दीपक साहू धार्मिक कार्यो के कारण संपूर्ण प्रभाग, अनेक संस्थाओं, संगठनों में चर्चित चेहरा है. उनके संयोजन में साहू बाग में अभूतपूर्व शतचंडी महायज्ञ तथा संगीतमय भागवत हो चुकी है. उसी प्रकार गत जून में चांगापुर में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन ‘सांवरे की महफिल’ के वे संयोजक रहे. यह भजन संध्या न भूतों न भविष्यती समान रही. उसी प्रकार सामाजिक कार्यो में दीपक सम्राट की भूमिका और पहल रही है. अनेक जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में दौडकर मदद की है. इन्ही कारणों से वे विस्तृत प्रभाग में पहचान बना सकें हैं. इसी आधार पर बीजेपी से दावेदारी की है.
दुर्गंध, गंदगी से छुटकारा
दीपक साहू ने इस चर्चा दौरान बताया कि मोरबाग -विलास नगर प्रभाग में गंदगी का आलम है. खासकर जूनी हिन्दी स्कूल के पास डंपिंग यार्ड बना रखा है. वहां से बगैर मुंह पर कपडा लगाए गजरना भी सभी का दूभर हो रखा है. स्कूल जाते बच्चे और उन्हें छोडने जाती महिलाएं की परेशानी देखते हुए इस डंपिंग यार्ड को हटाना उनकी प्राथमिकता होगी. साहू ने दावा किया कि अभी तो नरक यातना जैसी स्थिति है. इससे छुटकारा दिलाना है.
बीजेपी की सत्ता का प्रभाग को लाभ
दीपक साहू सम्राट ने कबूल किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता होने से निश्चित ही अमरावती और प्रभागों को विकास कार्यो में बडा लाभ होनेवाला है. इसका फायदा प्रभाग के बीजेपी प्रत्याशियों को भी अवश्य होगा. प्रदेश में बागडोर देवेन्द्र फडणवीस के हाथ होने से अमरावती के लोगों का भरोसा बढा है. अमरावती विकास की डगर पर सरपट आगे बढेगी. इसके लिए बीजेपी प्रत्याशियों का नगरसेवक चुना जाना आवश्यक है. अमरावती के सभी विकास प्रकल्पों के साथ मूलभूत सुविधाओं पर निश्चित ही तत्परता से ध्यान दिया जायेगा. दीपक साहू ने बताया कि प्रभाग 6 के कई वार्डो में पाइप लाइन पहुंची हैं. किंतु शुध्द पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही. यह दिक्कत भी चुनकर आते ही वे और बीजेपी पैनल के नगरसेवक तत्परता से ेदूर करेंगे.





