मौसम ने बदली करवट

शहर में अचानक तेज बरसात

अमरावती/दि.3 – बेमौसम बारिश का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा. अमरावती शहर में आज दोपहर 4.30 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और अचानक मेघ छा गये. थोडी ही देर में लगभग समूचे शहर में तेज बरसात शुरु हो गई. जो लगभग 20 मिनट तक जारी रही. बारिश के कारण सडक किनारे स्टॉल लगाने वालों को भागमभाग करनी पडी. उधर फसल मंडी मे ंगुड फ्राइडे की छूट्टी होने के कारण वहां किसानों के माल का कोई नुकसान आज नहीं हुआ.
बता दें कि, मौसम विशेषज्ञ प्रा. डॉ. अनिल बंड ने अगले और दो दिन बारिश की संभावना जता रखी है. उन्होंने कहा कि, विदर्भ के अनेक हिस्सों में बेमौसम बरसात कहर ढा सकती है. उन्होंने अंदाज जताया कि, आज समाचार लिखे जाने तक 10 मिमी बारिश दर्ज हुई है. प्रा. बंड के अनुसार कल शनिवार 4 अप्रैल को भी पश्चिम विदर्भ में अनेक स्थानों पर बरसात का अनुमान है. पारा आज 34 डिग्री तक घसर गया था. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किये जाने की जानकारी निजी वेदर एजेंसी ने दी थी. समाचार लिखे जाने तक कही से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं थी.

Back to top button