भगवान महावीर का क्या संदेश ‘जीओ और जीने दो’
जन्म कल्याणक उत्सव उपलक्ष्य भव्य, सुंदर शोभायात्रा

* अहिंसा का दिया प्रखर संदेश
* बडा जैन मंदिर भाजी बाजार से निकली रथ यात्रा
अमरावती/दि.31 – भगवान महावीर के जन्मकल्याणक उत्सव अंतर्गत ओसवाल जैन समाज द्वारा आज सबेरे भाजी बाजार बडा जैन मंदिर से अत्यंत सुंदर, भव्य शोभायात्रा बडे ही हर्षोल्लास और गाजे बाजे से निकाली गई. जिसमें सैकडों की संख्या में जैन बांधव भगिनी न केवल उल्लास उमंग से सहभागी हुए अपितु महावीर भगवान के ‘जीओ और जीने दो’ सहित अहिंसा के संदेश को उद्घोष से गुंजायमान कर दिया. नगर भ्रमण पर निकली शोभायात्रा प्रमुख मार्गों, चौराहों से गुजरी. जिसका संस्था और बांधवों ने जगह-जगह जलपान, मेवे के पैकेट आदि से स्वागत किया. सभी जैन बांधव पारंपारिक परिवेश के साथ गले में पंचरंगी दुपट्टे डाले थे. जिससे वातावरण जैनमय हो गया.
शोभायात्रा में जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस नेता डॉ. सुनील देशमुख, विलास इंगोले, प्रा. संजय शिरभाते, मनोज भेले, अभिनंदन बैंक के अध्यक्ष एड. विजय बोथरा न केवल सम्मिलित हुए, अपितु शोभायात्रा की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण और नमन किया गया. महिला वर्ग भी बडे उत्साह से पारंपारिक लाल-गुलाबी साडियों का परिधान कर शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ था. उन्होंने भजनों, कीर्तन से संपूर्ण परिसर को भगवान महावीरमय कर दिया था. वहां से गुजरने वाले सभी इस उद्घोष में स्वयंमेव सम्मिलित हो गये थे.
शोभायात्रा में एड. विजय बोथरा, नवीन चोरडिया, अशोक बंबोरिया, हरीश खिवसरा, परेशभाई शाह, कीर्ति बाफना, हरीश गांधी, महेंद्र गांधी, महेंद्र भंसाली, महेंद्र चोपडा, भीकमचंद जैन, रमेश गोलछा, सुशील गोलछा, जीतेंद्र गोलछा, चंचल गोलछा, महेंद्र गुगलिया, विमलेश छाजेड, निखिल समदरिया, संजय मुनोत, मनीष सिंघवी, पंकज कोचर, महावीर कटारिया, राहुल गांधी, कुणाल गांधी, राजेश चोरडिया, सीए श्रेणिक बोथरा, अमृत मुथा, हरिश सामरा, प्रकाश भंडारी, प्रवीण भंसाली, प्रकाश भंसाली, रतन भंसाली, राजेंद्र भंसाली, पन्नालाल ओस्तवाल, रमेश कटारिया, मनोहर कटारिया, प्रकाश कटारिया, लालचंद भंसाली, प्रथम भंसाली, हुकुमचंद सामरा, संजय आचलिया, प्रमोद बंब सहित बडी संख्या में और अपार उत्साह से जैन बांधव सम्मिलित हुए. राजीबाई मंदिर से निकली शोभायात्रा दहीसाथ, बुधवारा, गांधी चौक, राजकमल, जयस्तंभ, जवाहर रोड होते हुए बर्तन बाजार स्थित जैन बडा मंदिर में परिपूर्ण हुई. समस्त मार्ग में भगवान महावीर के संदेशों का जयघोष चलता रहा. बडी संख्या में महिलाएं भी उत्साहपूर्ण अंदाज में शामिल हुई और भगवान महावीर का जयघोष किया.





