पिता ने पैसे मांगे तो बेटे ने किया हमला

दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता के साथ की मारपीट

अमरावती /दि.7- स्थानीय नागपुरी गेट पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत रहनेवाले महबूब खान मेहमूद खान (57) ने जब अपने ही द्वारा दिए गए पैसे वापिस मांगे, तो उसे उसके बेटे अरबाज खान मेहबूब खान ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक, लोहे के पाइप व तलवार से हाथ-पांव व पीठ पर वार करते हुए गंभीर रुप से घायल कर दिया. नागपुरी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उस्मान नगर के पास महबूब नगर में रहनेवाले महबूब खान महमूद खान ने कुछ समय पहले अपने बडे बेटे अरबाज खान को घर बनाने हेतु 45 हजार रुपए दिए थे. लेकिन अरबाज खान ने घर बनाने के बाद उसे बेच डाला, तो मेहबूब खान ने अरबाज खान से अपने 45 हजार रुपए वापिस मांगे. इस बात से चिढकर अरबाज खान ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने पिता महबूब खान पर धावा बोला तथा हॉकी स्टिक, लोहे के पाइप व तलवार से उसके हाथ-पैर व पीठ पर वार करते उसे बुरी तरह से घायल कर दिया. नागपुरी गेट पुलिस ने बीएनएस की धारा 118 (2) व 3 (5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच करनी शुरु की है. तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Back to top button