कब बनेगा वरूड- कॉटोल मार्ग पूर्ण ?
हाईकोर्ट का प्रशासन से सवाल

नागपुर/ दि. 20 – वरूड- काटोल महामार्ग पर पारडसिंगा, भारसिंगी और जलालखेडा स्थित नदी पर बननेवाले पुलों का निर्माण पिछले 6 वर्षेा से प्रलंबित है. बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने राज्य सरकार और प्रशासन को नोटिस जारी कर आगामी 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है. कोर्ट ने सुओमोटो जनहित याचिका दर्ज की. न्या अनिल किलोर और न्या राज वाकोडे की खंडपीठ के सामने सुनवाई हुई.
लंबे समय से अटका काम
पुलों का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका होने के कारण इस मार्ग पर वाहन चालकों को डाइवर्जन का उपयोग करना पड रहा है. दुर्घटना की संख्या बढ गई है. किसानों को भी खेतों में जाने में परेशानी हो रही है. स्थानीय नागरिक नाराज है. लोनिवि से नागरिकों ने कई बार शिकायत की है. किंतु स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. ऐसे में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई जा रही है. कोर्ट में एड. तेजस केने ने न्यायालय मित्र के रूप में पक्ष रखा.





