गडचिरोली बैंक में 1100 करोड किसके ?

आयकर विभाग ने ढूंढ निकाले बेनामी व्यवहार

नागपुर/ दि. 14- गडचिरोली जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में 5 वर्षो की अघोषित जमा राशि के विषय में आयकर विभाग के खुफिया एवं आपराधिक जांच दल आइसीआईडब्ल्यू ने 1100 करोड की अघोषित रकम खोज निकाली है. गत बुधवार को उक्त बैंक की विविध शाखााओं की जांच में उपरोक्त बडी भारी राशि किसने जमा कराई, इसका खुलासा बैंक अधिकारी नहीं कर पा रहे थे.
कर अधिकारियों ने खातों और व्यवहार के पुराने- दस्तावेज के आधार पर चालू खातों में 300 करोड की कैश जमा राशि को उजागर किया था. अब अन्य 600 करोड बचत खातों में जमा कराए जाने का पता चला है. 200 करोड के सावधी जमा राशि को भी बैंक द्बारा एसएफटी में उजागर नहीं किया गया था. बैंक की संपूर्ण जमा के बराबर रकम बेनामी पायी गई है. नियमों के अनुसार 50 लाख या उससे अधिक की जमा रखनेवाले चालू खाते की जानकारी एसटीएफ में उजागर करना नियमानुसार आवश्यक रहने पर भी बैंक ने प्रकट नहीं किया. बचत खातों के लिए यह मापदंड केवल 10 लाख रूपए रहने की जानकारी दी गई. आयकर अधिकारियों ने पाया कि बचत खातों में 50 लाख की लिमिट भी पार कर दी गई थी. 10 लाख या उससे अधिक राशि वाले खाते की जमा मिलाकर 600 करोड हो जाने का दावा किया जा रहा है. जमा के अलावा गत 5 वर्षो के व्यवहारों की पडताल करने पर बडी राशि के विड्रॉल का भी व्यवहार पाया गया.

Back to top button