पत्नी और 7 वर्ष की बेटी गंभीर जख्मी, यवतमाल रेफर

तलेगांव के थानेदार वानखडे का परिवार दुर्घटना का शिकार

* देवगांव चौफुली पर कार को एम्बुलेंस की टक्कर
धामणगांव रेल्वे /दि.25- देवगांव चौफुली पर आज सबेरे 10.22 बजे कार और एम्बुलेंस की जोरदार टक्कर में तलेगांव के थानेदार राहुल वानखडे का परिवार बुरी तरह जख्मी हो जाने का समाचार है. जानकारी के अनुसार वानखडे की पत्नी और 7 वर्ष की पुत्री भीषण हादसे में बुरी तरह घायल हुई है. दोनों को ही यवतमाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराये जाने की जानकारी दोपहर को प्राप्त हुई है. स्वयं राहुल वानखडे को चोटें आने का समाचार है.
हमारे संवाददाता पवन शर्मा ने बताया कि, राहुल वानखडे सहपरिवार कार से पुलगांव से तलेगांव की ओर जा रहे थे. तलेगांव थाने में अपनी ड्यूटी पर पीएसआई वानखडे को जाना था. उसी समय देवगांव चौफुली पर धामणगांव से यवतमाल की ओर जाती तेज रफ्तार रुग्णवाहिका ने उनकी कार को ऐसी टक्कर मार दी कि, सभी घबरा उठे. वानखडे परिवार के दो सदस्य बुरी तरह हताहत होने के साथ उन्हें यवतमाल के अस्पताल में आईसीयू में दाखिल करना पडा है. स्वयं वानखडे को भी मार लगा है.
प्रारंभिक अंदाज के अनुसार एम्बुलेंस चालक पेशंट छोडकर धामणगांव से यवतमाल की ओर तीव्र गति से जाने के कारण ही यह भयंकर दुर्घटना हुई है. दोनों ही वाहनों का काफी नुकसान हादसे में हुआ है. यह भी बताया गया कि, पीएसआई राहुल वानखडे की सुपुत्री त्रिशा की हालत चिंताजनक है. वहीं पत्नी भी आईसीयू में एडमिट की गई है.

Back to top button