पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

टीवी का आवाज कम करने को लेकर हुआ था विवाद

* प्रेम विवाह का 8 महीने में दुखद अंत
मंगलागिरी./दि.21 – मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक का नाम शेख अहमद बताया गया है. आरोपी पत्नी क्रांति के साथ उसका प्रेम विवाह करीब आठ महीने पहले हुआ था. दोनों यहां स्थित टिडको आवासीय परिसर में रहते थे.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घर में टीवी की आवाज कम करने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया. गुस्से में क्रांति रसोई में गई और चाकू लाकर अहमद के पेट में वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. अहमद की मां की शिकायत पर मंगलागिरी पुलिस थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. एक छोटे से घरेलू विवाद का इतना भयावह अंत होने से लोग स्तब्ध हैं.

Back to top button