जंगल में मिला पत्नी का शव
संदिग्ध पति को लिया कब्जे में

* वर्धा जिले के आर्वी तहसील की घटना
वर्धा/दि.6 – वर्धा जिले के आर्वी तहसील के सालदरा गांव से सटकर स्थित जंगल परिसर में एक खेत में महिला का शव बरामद होने से खलबली मच गई हैं. यह घटना गुरूवार की शाम 5 बजे के दौरान उजागर हुई. मृतक महिला का नाम ज्योति विश्वमित्र येलेकर (25) हैं. इस प्रकरण में खरांगना पुलिस ने मृतक के पति को कब्जे में लिया हैं.
ज्योति और उसके पति विश्वमित्र के बीच गुरूवार को दोपहर में विवाद हुआ था. पश्चात शाम को जंगल परिसर में उसका शव बरामद होने से तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई. घटना की जानकारी खरांगना पुलिस को मिलते ही थानेदार चंद्रकांत पाटिल अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहुंचे. उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. वंदना कारखेले और पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल ने भी घटनास्थल भेंट दी. खरांगना पुलिस ने पति विश्वमित्र येलेकर को कब्जे में लिया है. मामले की जांच जारी हैं.





