ईद के दिन नहीं होगी बत्ती गुल
4 साल की परेशानी का सीपी की बैठक में हल

* राकेश ओला ने लिया विभिन्न महकमों से जायजा
* अगले सप्ताह रमजान ईद का बडा त्यौहार
अमरावती/दि.12 – अगले सप्ताह आ रहे रमजान ईद के साथ ही हिंदू नववर्ष गुढी पाडवा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने आज आयुक्तालय के बेसमेंट में सभी शांति समिति सदस्यों, नगरसेवकों, गणमान्यों, समाजसेविओं और कार्यकर्ताओं की समन्वयक बैठक बुलाई. बडी संख्या में मान्यवर इस बैठक में सहभागी हुए. त्यौहारों पर अमन चैन रहते हुए अपेक्षित उत्साह और उल्लास के साथ उत्सव मनाने के लिए सुझाव दिये और लिये गये. उसी प्रकार कुछ शिकायतें भी प्रशासन से संबंधित रखी गई.
बैठक में सीपी ओला के साथ तीनों डीसीपी गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश घुमाल, एमएसईबी के कार्यकारी अभियंता शिंदे, राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के खरे, बाजार परवाना के कडू, मजीप्रा के अधिकारी और मनपा स्वच्छता विभाग के अधिकारी डॉ. जाधव सहित अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में गत 4 वर्षों से ईद के दिन सबेरे 4 घंटे लाइट गुल हो जाने की शिकायत रखी गई. आशंका जतायी गई कि, यह शरारत तो नहीं? इस पर महावितरण के अभियंता शिंदे ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है. इसी प्रकार इस बार बिजली सप्लाई जारी रखने की कोशिश की जाएगी. ऐसा कुछ नहीं होगा कि, लोगों को त्यौहार पर परेशानी झेलनी पडे. इसी प्रकार अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. साफ-सफाई के विषय में चर्चा के साथ ही ईद के दिन यातायात सुचारु रखने आवश्यक पुलिस प्रबंध करने कहा गया. सीपी ओला ने अनेक गणमान्य से व्यक्तिगत परिचय इस समय किया और अगली मिटींग भी शीघ्र बुलाने की बात कहीं.
बैठक में डॉ. अजय गाडे, श्रीमती शिरीन खान, कुणाल गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, मोबीन खान, अखिल अहमद, माणिक लोखंडे, उषा कापसीकर, नगरसेवक नजीब खान, रोशन खान पठान, विवेक आखरे, विजय तायडे, मख्ताब बेग याकूब बेग, लयीक अहमद, मोहम्मद शाहबाज अमीन, शेख अजीम शेख करीम, शेख रसुल शेख युसुफ, अंसार अहमद शेख, रहीम खान पठान, बुरहान खां बिस्मिल्ला खां, सुनील रामटेके, सै. तन्वीर आलम, इस्माइल अ. करीम रारानी, प्रेम थॉमस, हामीद शद्धा, मोहम्मद वसीम, जया बद्रे, महेंद्र तुंडलायत, शिराज खान अब्दूल हतीफ, करीम लालूवाले, शेख शफीक शेख हाफिज, अफसर खान सरफराज खान, पप्पू भाई गगलानी, चंद्रकांत भाई पोपट आदि की उपस्थिति रही.
* नजीब खान का सुझाव
पार्षद नजीब खान ने विषय उठाया कि, इफ्तार का आयोजन पहले थाने में ही किया जाता था. अब हाल में किया जा रहा है. जिससे समाज के विभिन्न घटक भाग नहीं ले पा रहे. भाईचारे का संदेश देने के लिए होने वाले इफ्तार के आयोजन पहले के समान पुलिस स्टेशन में ही किये जाने का अनुरोध उन्होंने किया. इस पर सीपी ओला ने स्पष्ट कर दिया कि, जिन पुलिस स्टेशन में जगह की समस्या न होगी, वहां इफ्तार का आयोजन हो सकेगा.





