क्या एक लीटर केरोसिन पूरा माह चलेगा? नागरिको का सवाल
शासन द्बारा ग्रामपंचायत स्तर पर सिलेंडर का पर्याय

* जिले में 365 केएल केरोसिन की मांग
अमरावती/दि.18 – ग्रामीण क्षेत्र में सिलेंडर बुकिंग के लिए 45 दिनों की मर्यादा लागू किए जाने से इंधन का संकट कुछ दिन गहराने की संभावना हैं. इस पृष्ठभूमि पर अंत्योदय व प्राधान्य गट के कार्ड धारकों को राशन दुकान के केरोसिन देने के निर्देश राज्य के नियंत्रक राशनकार्ड वितरक ने सोमवार को दिए रहने की जानकारी हैं. इस निमित्त मंगलवार 17 मार्च को आपूर्ति विभाग द्बारा शासन से 3.65 लाख लीटर की मांग दर्ज की गई. लेकिन एक लीटर केरोसिन एक माह तक कैसे चलेगा, यह प्रश्न निर्माण हुआ हैं.
दो सिलेंडर के दौरान शहर में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बुकिंग की मर्यादा कंपनी द्बारा लगाई गई हैं. इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी मात्रा में किल्लत निर्माण हुई हैं. कंपनी स्तर पर सिलेंडर बुकिंग के जरिए तकनीकी दोष निर्माण होने से ऑनलाई के साथ ही ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा जिले में सिलेंडर की आपूर्ति करनेवाले तीनों कंपनियों द्बारा दी गई हैं. इस कारण चार दिनों से एजेंसी के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारे लगी हुई थी. लेकिन अब इसमें कमी आई हैं. फिर भी ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू सिलेंडर की कमी हैं. इस पृष्ठभूमि पर शासन द्बारा केरोसीन आपूर्ति का पर्याय सामने आया है. केेंद्र शासन के पास वर्तमान स्थिति में 45 लाख लीटर केरोसिन उपलब्ध हैं. इसमें से राज्य को अब आपूर्ति होनेवाली हैं. शासन द्बारा संपूर्ण जिलों को मांग दर्ज करने कहा गया हैं.
* केवल अंत्योदय व प्राधान्य गटो को ही लाभ
केरोसिन की आपूर्ति अंत्योदय व प्राधान्य गट के लाभार्थियों को ही होनेवाली हैं. इसमें मनपा, नगरपालिका व नगर पंचायत क्षेत्र के लाभार्थियों को यह आपूर्ति नहीं होगी. केवल ग्रामपंचायत क्षेत्र के अंत्योदय व प्राधान्य गट के कार्ड धारकों को केरोसिन मिलने की जानकारी हैं.
* वितरण व्यवस्था चरमराई
जिले में करीबन 2018 से केरोसिन की आपूर्ति बंद हैं. इस कारण जिला व तहसील स्तर के ठोक व चिल्लर विक्रेताओं की कडी चरमरा गई हैं. साथ ही राशन दुकानदारों के पास ही उसे रखने की सुविधा फिलहाल नहीं हैं. ऐसी परिस्थिति में केरोसिन की आपूर्ति व वितरण की चुनौती आपूर्ति विभाग के सामने रहनेवाली है. सोमवार को केरोसिन की आपूर्ति शुरू करने की मांग केरोसिन शहर व जिला हॉकर्स रिटेलर युनियन द्बारा जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में की गई.
* कार्ड धारकों की जिले की स्थिति
-अंत्योदय : जिले में अंत्योदय के 1 लाख 29 हजार 466 कार्ड धारक है. इसमें से ग्रामपंचायत स्तर के 1 लाख 11 हजार 455 लाभार्थियों को ही केरोसिन मिला.
– प्राधान्य गट : इस गट में 3 लाख 91 हजार 381 कार्डधारक है. इसमें से ग्रामीण क्षेत्र के 2 लाख 53 हजार 450 लाभार्थियों को ही केरोसिन का लाभ होनेवाला हैं.
मांग दर्ज की गई
जिले के शहरी क्षेत्र को छोडकर ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय व प्राधान्य गट के राशनकार्ड धारकों को केरोसिन की आपूर्ति की जानेवाली हैं. इस निमित्त जिले की मांग शासन के पास दर्ज की गई हैं.
– निनाद लांडे, जिला आपूर्ति अधिकारी





