विवेक गुल्हाने के सहयोग से नाथजोगी समाज का संकल्प पूर्ण

शासकीय वसाहत में हनुमान मंदिर स्थापना

नांदगांव पेठ/दि.7 – यहां की शासकीय वसाहत में बडी संख्या में रहते नाथजोगी समाज की अनेक वर्षों की हनुमान मंदिर स्थापना की इच्छा आखिर पूर्ण हो गई है. पुण्यशाली कार्य हेतु बीजेपी जिला उपाध्यक्ष और स्व. हीराबाई गुल्हाने चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक गुल्हाने के सहयोग से यह संकल्प साकार होने की चर्चा है. समाज ने समाधान और आनंद व्यक्त किया है.
विवेक गुल्हाने ने धर्मपत्नी मनीषा गुल्हाने के साथ मिलकर हनुमान जयंती पर्व पर विधिवत पूजन और महाआरती कर मंदिर का लोकार्पण किया. महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया. सर्वश्री गणेश वर्मा, भास्कर राजूरकर, सचिन राऊत, अक्षय मानकर, अतुल तलमले, राजेंद्र तुले, वरिष्ठ नागरिक विठ्ठल बोडके, रमेश शिंदे, जगनदास बोडके, संजय शिंदे, रमेश मांडवकर, बबन सोलंके, लखन शिंदे, तानाजी शेगर, शंकर शिंदे, अनिल चव्हाण, करण घोडके, राजा शिंदे, बीजेपी भटक्या विमुक्त आघाडी के जिला उपाध्यक्ष करण मांडवकर और नाथजोगी समाज के अनेक बांधव उपस्थित थे.

Back to top button