पारिवारिक विवाद में महिला पर लाठी से हमला
पति सहित चार के खिलाफ अन्य अपराध दर्ज, महिला हालत गंभीर

अमरावती/दि.23 -नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया हैं. जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही हैं.पुलिस ने इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
जानकारी के मुताबिक पीडित गुलिस्ता नगर निवासी मेहनाज नईमुद्दीन पठान (38) अपने पति से अलग रह रही हैं. उनका बेटा पिता के साथ रहता हैं, जबकि बेटी पीडिता के साथ रहती हैं. घटना शनिवार की शाम करीब 5 बजे की बताई गई हैं. शिकायत के अनुसार पीडिता का पति नईमुद्दीन पठान, अपनी बेटी को मोटर साइकिल पर बैठाकर बेटे से मिलने ले जा रहा था. इस दौरान पीडिता भी उनके पीछे पहुंची, जहां आरोपी पक्ष ने उसके साथ गाली-गलौच की. आरोपी हैं कि इसी दौरान उसके पति ने लाठी से पीडिता के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिय. वहीं अन्य आरोपियों ने भी धमकी देकर विवाद किया. इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचे हुए घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल किया. इस समय महिला की हालत काफी नाजुक बताई गई इस कारण पुलिस बयान दर्ज नहीं कर पाई. महिला के होश में आने पर पुलिस ने बयान दर्ज करते हुए पीडिता की शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने आरोपी नईमुद्दीन पठान सहित सदफ काजी और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही हैं.





