पति की प्रेमिका से सवाल जवाब करनेवाली महिला से मारपीट

गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/ दि. 27 – पति के बाहर अनैतिक संबंध रहते इस बाबत पूछताछ करनेवाली पत्नी और उसके पिता को पति की प्रेमिका ने ही धक्का मुक्की और अश्लील गालीगलौज की रहने की घटना सामने आयी है. इस प्रकरण में गाडगेनगर पुलिस ने बुधवार की रात पति, उसकी प्रेमिका और ससुराल के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से घर संसार अच्छी तरह चलने के बाद पति के एक अन्य महिला से अनैतिक संबंध रहने की बात पीडिता के ध्यान में आयी. घर परिवार में कोई बाधा निर्माण न होने के लिए पीडिता ने अपने पति से इस बाबत पूछताछ की. लेकिन अपनी गलती सुधारने की बजाय पति ने पत्नी को ही कटघरे में खडा कर दिया. 25 फरवरी को यह विवाद और बढ गया. पीडिता ने जब पति के प्रेमिका बाबत पूछताछ की तब पति और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पीडित महिला और उसे बचाने के लिए आए उसके पिता के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज की. पीडिता पर अत्याचार केवल पति की प्रेेमिका तक ही मर्यादित नहीं रहा. पति के इस कृत्य को ससुराल के सदस्यों ने भी सहयोग किया. पति के अनैतिक संबंध बढावा देते हुए ससुराल के लोगों ने पीडिता को मायके से पैसे लेने के लिए दबाव डालना शुरू किया. पैसे नहीं लाए तो घर में न रखने की धमकी भी दी. लगातार हो रहे इन अत्याचारों के कारण और पति की प्रेमिका द्बारा की गई मारपीट के कारण पीडिता ने पुलिस से गुहार लगाई. इस प्रकरण में गाडगे नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पति, उसकी प्रेमिका व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Back to top button