परिवार के साथ नहाने गई महिला की नदी में डूबने से मौत

चंद्रपुर जिले की घटना

चंद्रपुर/दि.11 वैनगंगा नदी में नहाने के लिए गई महिला की पानी में डूबने से मृत्यु होने की घटना मंगलवार को दोपहर 4 बजे के दौरान घटित हुई. मृतक महिला का नाम गढचिरोली निवासी कांता अनिल मोहुर्ले (35) हैं.
जानकारी के मुताबिक कांता मोहुर्ले अपने बेटे और अन्य रिश्तेदारों के साथ वैनगंगा नदी पर नहाने के लिए गई थी. नहाते समय वह अचानक पानी में डूब गई.यह बात ध्यान में आते ही श्यामकला सुखदेव किरंगे ने उसे बचाने का प्रयास किया. लेकिन पानी का प्रवाह और परिस्थिति गंभीर रहने से उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल पहुंचा. नागरिकों की भीड भी जमा हो गई थी. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.

Back to top button