कार और दुपहिया के बीच हुई भिडंत में महिला की मौत, 5 घायल
धामणगांव रेलवे से देवगांव मार्ग की घटना

* घायलों को यवतमाल और अमरावती किया गया रेफर
धामणगांव रेलवे/दि.26 – धामणगांव तहसील के देवगांव के पास आज सुबह दुपहिया और कार के बीच हुई भिडंत में एक महिला की मृत्यु हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को यवतमाल और अमरावती रेफर किया गया है. मृतक महिला का नाम कारंजा निवासी भावना प्रवीण कदम है. जबकि घायलों में यवतमाल निवासी पार्थ देशमुख, योगेश देशमुख, सारिका देशमुख व दो अन्य का समावेश है.
जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह 11.15 बजे के दौरान हुआ. तेज रफ्तार से दौड रही कार यवतमाल-धामणगांव रोड पर देवगांव के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल से टकरा गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, इस हादसे में कार सडक से नीचे उतर गई और काफी क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में घायल हुए लोगों को वहां से अपने परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे विजय चिंचमलातपुरे ने अपने वाहन से धामणगांव के ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. जहां कारंजा निवासी भावना कदम की मृत्यु हो गई. अन्य पांच लोगों की हालत गंभीर रहने से उन्हें तत्काल यवतमाल और अमरावती रेफर किया गया. घटनास्थल पर जानकारी मिलते ही पुलिस का दल भी पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. घटनास्थल पर नागरिकों को भी भारी भीड जमा हो गई थी.





