कचराकुंडी में नवजात को कुत्ते नोंचते समय दौड पडी महिला

वायएसपी पार्षद किशोर जाधव ने दिया मानवता का परिचय

* एंबुलंस बुलाकर मानसिक रोगी मां और बेटे को किया डफरीन में भर्ती
* बडनेरा शहर के लादीपुरा परिसर की घटना
अमरावती/दि.5- रंगपंचमी के दिन एक मनोरोगी गर्भवती महिला ने भटकते हुए बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद इस महिला ने उसे कचराकुंडी में फेंक दिया. नवजात की रोने की आवाज सुनकर परिसर की महिलाएं दौड पडी. तब कुछ आवारा कुत्ते बच्चे को नोंच रहे थे. लेकिन साहस कर इन महिलाओं ने कुत्तों को खदेडकर नागरिकों से सहायता मांगी. तब नवनिर्वाचित पार्षद किशोर जाधव सहायता के लिए दौड पडे. उन्होंने एंबुलंस बुलाकर मां और बेटे को डफरीन में भर्ती किया. जहां उन पर उपचार जारी हैं और दोनों की हालत अच्छी बताई जाती हैं. किशोर जाधव द्बारा मानवता का परिचय दिए जाने पर सर्वत्र उनकी प्रशंसा की जा रही हैं.
जानकारी के मुताबिक बडनेरा शहर के नई बस्ती प्रभाग क्रमांक 22 के स्वराज्य मंडल के पास लादीपुरा हनुमान मंदिर के पास रंगपंचमी के दिन एक मनोरोगी गर्भवती महिला सुबह के समय भटक रही थी. उसे प्रसूत वेदना शुरू हो गई और उसने उस मंदिर परिसर में ही एक बच्चे को जन्म दिया. इस महिला के साथ उसका तीन से चार साल का बेटा भी था. महिला ने प्रसूति के बाद जन्मे नवजात को पास की कचराकुंडी में फेंक दिया. बच्चे को कचराकुंडी में फेंकने के बाद वह पास में ही बैठ गई. बच्चे की आवाज सुनकर परिसर की महिलाएं बाहर निकली तो देखा कि कुछ आवारा कुत्ते इस बच्चे को नोचने का प्रयास कर रहे हैं. जहां इस अल्पसंख्यक महिला ने बच्चे को जन्म दिया वहां काफी खून पडा था. महिलाएं मासूम को लेने के लिए जा रही थी तब संबंधित मनोरोगी महिला किसी को हाथ नहीं लगाने दे रही थी. उसका कहना था कि उसे बच्चा नहीं चाहिए. उसके परिवार के किसी सदस्य का नाम भी उसे पता नहीं था. वह कहां रहती है और उसका पति कौन है, इस बाबत भी उसे जानकारी नहीं थी. वह अपना नाम भी नहीं बता पा रही थी. महिला मनोरोगी रहने से और बच्चा जख्मी रहने के कारण परिसर की महिलाओ ने नागरिकों से सहायता मांगी. तब युवा स्वाभिमान पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद किशोर जाधव तत्काल सहायता के लिए दौड पडे. घटनास्थल पहुंचकर स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तत्काल एंबुलंस बुलवाई और महिलाओं और पुलिस की सहायता से इस मनोरोगी महिला और बच्चे को अमरावती जिला महिला अस्पताल (डफरीन) में भर्ती करवाया. जहां पर उन पर उपचार जारी है. दोनों की हालत अच्छी बताई जाती हैं. प्राथमिक जांच में विशेष समुदाय की यह महिला मनोरोगी रहने की संभावना जताई गई हैं. बडनेरा पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. इस महिला पर किसी के द्बारा अत्याचार कर मातृत्व लादे जाने की भी संभावना व्यक्त की जा रही हैं. इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जनजागृति की आवश्यकता रहने की प्रतिक्रिया नागरिकों में व्यक्त की जा रही थी. नगरसेवक किशोर जाधव तत्काल सहायता के लिए दौडने से बडी अनहोनी टल गई और मासूम की जान बचाई जा सकी. उनके इस कार्य से नागरिकों द्बारा उनकी प्रशंसा की जा रही हैं.
* मनपा कर्मियों की ली सहायता
नवजात कचराकुंडी में पडा रहने की जानकारी परिसर के नागरिकों द्बारा मुझे दी गई. जानकारी मिलते ही मैं तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और मनपा के सफाई कर्मी, पुलिस व एंबुलन्स की सहायता मंगी. पश्चात तत्काल बच्चे और मां को अस्पताल में भर्ती किया. डफरीन में दोनों पर उपचार जारी हैं. संबंधित महिला मानसिक रोगी रहने की आशंका हैं. दोनों की हालत अभी अच्छी हैं.
– किशोर जाधव, नगरसेवक बडनेरा

Back to top button