गजानन महाराज प्रगट दिन महोत्सव पर महिलाओं ने किया पारायण
रामदेव बाबा महिला मंडल का आयोजन, माउली की कथा का किया वर्णन

अमरावती/दि.9 -रामदेव बाबा संस्था अंतर्गत रामदेव बाबा महिला मंडल द्बारा गजानन महाराज प्रगट दिवस निमित्त पारायण किया गया. सुबह 6.30 बजे विधिविधान से पूजा अर्चना कर बाबा के नाम जप समेत पारायण की शुरूआत की गई.
स्थानीय राजापेठ स्थित रामदेव बाबा मंदिर में पारायणकर्ता सुशील उंबरकर जिन्हें 21 अध्याय मुखोद्गत हैं, उन्होंने अपनी सुमधुर वाणी में 21 अध्याय का पठन किया. साथ ही बाबा के चमत्कारों की भी सभी को जानकारी दी. गजानन महाराज का प्रागट्य महोत्सव मनाए जाने की जानकारी देने के साथ-साथ गजानन महाराज की महिमा अपरंपार होने की बात भी उन्होने बताई. उन्होंने कहा कि माउली हमेशा कहती थी, विश्वास यह बहुत बडी चीज होती हैं. अगर आपका मुझ पर दृढ विश्वास है तो मै हमेशा आपके साथ रहुंगा. ऋषि पंचमी के दिन बाबा ने समाधि ली. उस समय लाखों करोडों भक्त के लिए प्रार्थना व याचना करने लगे थे. तब बाबा ने कहा कि मैं आपके पास ही हूं. मी गेलो असे मानु नका, भक्तित अंतर करू नका… ऐसा कहते हुए बाबा के वचन आज भी याद रखे जाते हैं. जिनका विश्वास हैं, ऐसे लाखों करोडों भक्तों ने इस चमत्कार को महसूस किया हैं. यह बाते भी उन्होंने कही. पारायण पश्चात रामदेव बाबा महिला मंडल अध्यक्षा संगीता टवाणी द्बारा उपस्थित सभी महिलाओं को कुमकुम तिलक लगाकर भेंट वस्तुएं वितरित की गई. साथ ही सभी ने पारायण करने वाली सखियों का आशीर्वाद लिया.
ब्यावली तथा आरती पश्चात सभी ने महाप्रसाद का लाभ लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने रामदेव बाबा महिला मंडल अध्यक्ष संगीता टवाणी, सचिव कल्पना श्रोती, रामदेव बाबा मंदिर के अध्यक्ष किशोर गट्टाणी सचिव, गोविंद राठी, दीपक गाढवे, संजय भूतडा, राजकुमार टवाणी, सुरेंद्र श्रोती, मनोहन जाजू, माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश साबु, सचिव अशोक जाजू, राजेंद्र सोनी, श्रीकांत हेडा घनश्याम गांधी, राठी समेत बडी संख्या में सखियां व समाज बंधुओं ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया.