सुजान सर्जिकल अस्पताल में महिला दिवस मनाया
कैंसर पर डॉ. नीता अरोरा ने किया मार्गदर्शन

अमरावती /दि.12 – सुजान सर्जिकल व कैंसर अस्पताल में महिला दिवस उत्साह से मनाया गया. होमियो फिमेल डॉक्टर्स एसो. की सभी महिला चिकित्सकों को आमंत्रित कर उनका पुष्पगुच्छ और सम्मानचिन्ह देकर सत्कार किया गया. डॉ. नीता अरोरा ने कैंसर के बारे में मार्गदर्शन किया. मंच पर नगरसेविका डॉ. मधुरा कहाले, डॉ. स्वाती लबडे पडोले, डॉ. प्रिया मोहोड, डॉ. चंदा निंभोरकर, डॉ. शीतल आचार्य उपस्थित थी.
डॉ. प्रिया मोहोड ने भी कैंसर और होमियोपैथी विषय पर मार्गदर्शन किया. अतिथि चिकित्सकों ने महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. वर्षा अग्रवाल, डॉ. पल्लवी चौधरी, डॉ. कलंत्री, डॉ. रश्मी, डॉ. अंकिता चांडक, डॉ. वैशाली टेम्भे का सत्कार किया गया. केक भी काटा गया. संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. वैशाली ने किया.





