अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन पर महिला स्वास्थ्य जनजागृति कार्यक्रम
आयएमए, ओबीजी, वुमन्स डॉक्टर विंग व ढोले अस्पताल का आयोजन

अमरावती / दि.10 – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त शहर के ढोले अस्पताल में आयएमए, ओबीजी वुमन्स डॉक्टर विंग व ढोले अस्पताल के संयुक्त तत्ववावधान में महिला स्वास्थ्य जनजागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में 55 महिला डॉक्टरों ने एलबीसी स्क्रीनिंग जांच में सहभाग लिया. कार्यक्रम के दौरान आयोजित शैक्षणिक सत्र में महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित तज्ञों द्बारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया गया.
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने की दृष्टि से यह उपक्रम उपस्थितों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ. कार्यक्रम के अंत में केक काटकर महिला दिवस मनाया गया. इस उपक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी मान्यवर व सहभागियों का आयोजकों ने आभार माना. कार्यक्रम में भारतीय वैद्यकीय संगठना की अध्यक्षा डॉ. अलका कुथे, सचिव डॉ. राधा सावदेकर, प्रसूति व स्त्रीरोग तज्ञ संगठना की अध्यक्षा डॉ. पूनम बेलोकर, सचिव ललिता लोखंडे, महिला वैद्यकीय संगठना की अध्यक्षा डॉ. उषा देशमुख, सचिव डॉ. मंजूषा देशमुख उपस्थित थी.





