मां के दुध में किटनाशक का अंश पाया जाना चिंताजनक

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा

मुंबई /दि.20 – मुंबई के जियो वल्ड सेंटर में मंगलवार से चल रहे ‘मुंबई क्लाइमेट विक’ का गुरुवार को समापन हुआ. इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल ने मीडिया में छपी खबर का उल्लेख किया. जिसका शीर्षक था ‘105 माओ के दूध की जांच कराई, सभी में किटनाशक, डिटरजेंट और युरिया मिला.’ राज्यपाल ने कहा कि, माताओं के दूध में किटनाशक का अंश पाया जाना चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि, उर्वरकों और किटनाशकों के अत्याधिक उपयोग से ‘नाइट्रस ऑक्साइड’ जैसे हानिकारक गैसों का उत्सर्जन बढ रहा है. जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा है.
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि, पर्यावरण संरक्षण की वैश्विक चर्चा के साथ-साथ कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी समान रुप से ध्यान केंद्रीत करना चाहिए. उन्होंने रासायनिक खेती के कारण कई क्षेत्रों की भूमि बंजर होने का भी उल्लेख करते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया. इस कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे, मुंबई की महापौर रितु तायडे, पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव जयश्री भोज तथा पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Back to top button