कल यादव सखी मंच का होली महोत्सव
मांगीलाल प्लॉट में खेली जाएगी फूलों की होली

अमरावती /दि.7 – प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यादव सखी मंच द्वारा यादव समाज की महिलाओं हेतु होली पर्व के उपलक्ष्य में होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत मांगीलाल प्लॉट निवासी आरती शिवकुमार यादव के निवासस्थान पर कल रविवार 8 मार्च को शाम 5 से 7 बजे तक फूलों की होली खेलने का आयोजन किया गया है. उक्ताशय की जानकारी देते हुए यादव सखी मंच द्वारा यादव समाज की सभी महिलाओं से इस आयोजन में उपस्थित रहने का आवाहन किया गया है.





