यवतमाल के लिए बारिश का यलो अलर्ट

वर्धा और आसपास भी मंडराये मेघ

* अमरावती, अकोला में भी गिर सकते ओले
अमरावती/दि.1 – बेमौसम बरसात का दौर अभी नहीं बीता है. आज अमरावती सहित यवतमाल और वर्धा में ओले गिर सकते हैं. यवतमाल के लिए नागपुर स्थित मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. अकाल बारिश ने पहले ही विदर्भ में सैकडों हेक्टेअर में फसलों को नुकसान पहुंचाया हैं. आसमान में बादलों के डेरा डालने से तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.
मौसम तज्ञ प्रा. अनिल बंड ने बताया कि, अमरावती, वर्धा, यवतमाल में कुछ स्थानों पर बारिश और ओले गिर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि, अगले दो दिनों के लिए वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल में बारिश का यलो अलर्ट रहने वाला है. इस बीच पश्चिम विदर्भ के अकोला, वाशिम, बुलढाणा में तेज धूप से राहत मिली है. पारा घसरा है. अगले दो दिनों तक यहीं आलम रहने की संभावना मौसम तज्ञ प्रा. बंड ने व्यक्त की है. इधर राज्यस्तर पर भी अनेक भागों में बेमौसम बरसात हो सकती हैं. जिसमें मराठवाडा और पश्चिम महाराष्ट्र के कई जिलों का समावेश हैं.

Back to top button