मोर्शी में युवा किसान की आत्महत्या

मोर्शी/दि.7 – शहर के मालीपुरा स्थित 24 वर्षीय युवा किसान अश्वीन दिलीप मेंढे ने कर्ज से परेशान होकर अपने घर में जहर गटककर आत्महत्या कर ली. 5 फरवरी को यह घटना उजागर हुई.
जानकारी के मुताबिक अश्वीन मेंढे के पास डेढ एकड खेती है. सोसायटी व निजी कर्ज लेकर उसने कपास और तुअर की बुआई की थी. लेकिन अतिवृष्टि के कारण फसल हाथ नहीं लगी. इस कारण निराश होकर उसने अपने घर में जहर गटककर आत्महत्या कर ली. परिवार के सदस्यों को यह बात पता चलते ही उसे तत्काल मोर्शी के उपजिला अस्पताल और वहां से जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच पाई. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.





