युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के रहाटगांव की घटना

अमरावती/दि.9 – नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र के रहाटगांव स्थित डेबुजी नगर में एक युवक द्बारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई हैं. इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रहाटगांव निवासी सूरज सुनील थोरात (28) के रूप में हुई हैं. बताया गया है कि सूरज अपने मित्र के पिता गोवर्धन नवाडे के टीन शेडवाले घर में रह रहा था.
शनिवार को सुबह करीब 11.30 बजे सूरज के मित्र अभिजीत ने उसके भाई को फोन कर जानकारी दी कि सूरज ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो डेबुजी नगर स्थित टीन के घर में सूरज फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए इर्विन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टारों ने उसे मृत घोषित किया. मृतक के पास कोई कामधंधा नहीं था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया रहने की आशंका जताई जा रही हैं. इस मामले में नांदगांव पेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button