युवक ने कुएं में फांसी लगाकर की आत्महत्या

वरूड/दि.25 बेनोडा थाना क्षेत्र के लोणी के निकट जमालपुर खेत शिवार के कुएं में सोमवार 23 मार्च की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार 24 मार्च को सुबह उजागर हुई. आत्महत्या करनेवाले युवक का नाम प्रशांत सुरेश काले हैं. बेनोडा पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए वरूड ग्रामीण अस्पताल भेज दिया. युवक की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया हैं. थानेदार विवेक देशमुख के मार्गदर्शन में पुलिस आगे जांच कर रही हैं.

Back to top button