दर्यापुर में युवक ने फांसी लगाई

दर्यापुर /दि.12 – पुराने दर्यापुर इलाके के निवासी प्रशांत अरुणराव आंबूस्कर (25) ने अपने घर में रात के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक मृतक प्रशांत 12 वीं पास था और निजी काम करता था. वह पिछले कुछ दिनों से रोजगार को लेकर चिंतित था. घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और निजी कर्ज के कारण तनाव में था. इसी से त्रस्त होकर उसने बुधवार को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसके परिवार में छोटा भाई, माता और पिता है. मामले की दर्यापुर पुलिस जांच कर रही है.

Back to top button