दुर्घटना में युवक की मौत
बडनेरा थाना क्षेत्र के भानखेडा की घटना

अमरावती/ दि.27 – बडनेरा थाना क्षेत्र में आनेवाले भानखेडा शिवार में एक दुपहिया की हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक की नागपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मृतक युवक का नाम चांदुर रेलवे तहसील के कारला ग्राम निवासी रामप्रसाद कालीचंद चव्हाण है.
जानकारी के मुताबिक रामप्रसाद चव्हाण अपनी मोपेड पर सवार होकर बडनेरा लौट रहा था. तब दोपहर 4 बजे के दौरान भानखेडा गांव के बाहर उसकी गाडी की दुर्घटना हो गई. उसे नागपुर रेफर किया गया था. जहां उस पर शस्त्रक्रिया भी हुई. लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.