सोशल मीडिया पर युवती का निजी वीडियो वायरल

मोर्शी/दि.26 – स्थानीय खोलवाटपुरा परिसर में मंगलवार को विनभंग की घटना घटित हुई. इस प्रकरण में पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. सोशल मीडिया का दुरूपयोग कर एक युवती के भविष्य से खिलवाड करने का गंभीर आरोप आरोपियों पर किया गया हें.
इस प्रकरण के मुख्य आरोपी अजय (28) और उसकी 21 वर्षीय साथी युवती ने मिलीभगत कर यह कृत्य किया. आरोपियों ने पीडिता और आरोपी अजय के कुछ व्यक्तिगत वीडियो और फोटो पीडिता की मां और बहन के वॉट्सअॅप नंबर पर भेजे. इतना ही नहीं बल्कि यह संवेदनशील फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य स्थानों पर वायरल कर युवती की बदनामी की गई.





