तुम्हारा विजय निश्चित

अशोक खरात के आशीर्वाद प्राप्त सभी उम्मीदवार हारे

* चिंचोके पर मंत्र लिखकर दिया, पालघर पालिका चुनाव
नाशिक/दि.6 – नाशिक के भोंदू बाबा अशोक खरात के कई काले कारनामे सामने आ रहे हैं, जिसमें महिला लैंगिक शोषण के साथ-साथ आर्थिक धोखाधड़ी के मामले भी अब सामने आ रहे हैं. इसी दौरान एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. पालघर नगर परिषद के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कुछ उम्मीदवारों ने एक राजनीतिक नेता के माध्यम से अशोक खरात से मुलाकात की थी. उस समय अशोक खरात ने कहा था कि तुम्हारी जीत निश्चित है. लेकिन इन सभी उम्मीदवारों की हार हुई, यह जानकारी सामने आई है.
दिसंबर 2025 में हुए पालघर नगर परिषद चुनाव के दौरान, एक राजनीतिक पदाधिकारी ने कुछ उम्मीदवारों की मुलाकात अशोक खरात से करवाई थी. उस समय खरात ने एक प्लास्टिक के डब्बे में चावल, हल्दी, नींबू और दिए पर रखे चिंचोके पर ’मेरी शक्ति आदि शक्ति’ ऐसा मंत्र लिखकर दिया था. उस समय अशोक खरात ने कहा था कि तुम्हारी जीत निश्चित है. लेकिन वास्तव में इन सभी उम्मीदवारों की चुनाव में हार हुई, यह सामने आया है.
* कल्पना खरात की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना
अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीम रवाना हुई हैं. नाशिक, पुणे और अहिल्यानगर जिलों में कल्पना खरात की तलाश में डखढ की टीम रवाना हुई है, ऐसी जानकारी सामने आई है. जमीन खरीद में धोखाधड़ी के मामले में कल्पना खरात के खिलाफ शिर्डी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है. अशोक खरात से डखढ द्वारा आज फिर पूछताछ जारी है, जबकि पत्नी कल्पना फरार है और बेटा हर्षवर्धन संपर्क में नहीं है. अशोक खरात की पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए डखढ द्वारा गुप्त जांच तेज की गई है.
* अशोक खरात पर एक और मामला दर्ज
अशोक खरात पर एक और मामला दर्ज हुआ है. अशोक खरात सहित समता पतसंस्था की राहाता शाखा के मैनेजर पर भी मामला दर्ज किया गया है. 2021 में समता पतसंस्था की राहाता शाखा में 100 खाते खोले गए थे और इन खातों से अब तक 60 करोड़ से अधिक राशि का लेन-देन हुआ है, ऐसी जानकारी है. इस मामले में यह केस दर्ज किया गया है. शिर्डी पुलिस द्वारा 19 खाताधारकों से पूछताछ के दौरान यह घोटाला सामने आया है. इस बीच, अशोक खरात मामले की जांच में उसकी कई संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आई है. कई लोगों को जाल में फंसाकर भोंदू खरात ने अपार संपत्ति जमा की, यह जांच में सामने आया है. इसी आधार पर अब अशोक खरात ईडी के निशाने पर आने की संभावना है. अशोक खरात मामले की अब ईडी जांच करेगी और इसमें शामिल किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसा सीधा इशारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिया है.

Back to top button