परतवाडा में देशी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ धरा गया युवक
ग्रामीण एलसीबी की कार्रवाई, जंगल से फिल्मी स्टाईल में आरोपी दबोचा

परतवाडा/दि.23 – अमरावती ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने परतवाडा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतुस बरामद किया गया हैं. गिरफ्तार आरोपी का नाम कालीमाता मंदिर, परतवाडा निवासी अक्षय मोहन उईके (27) बताया गया हैं जो कि पहले से पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधी हैं.
जानकारी के मुताबिक आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद द्बारा समाजकंटकों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे. इसी के तहत शनिवार की देर रात स्थानीय अपराध शाखा की टीम परतवाडा थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रिकॉर्ड में दर्ज अपराधी काली माता नगर फॉरेस्ट डिपो रोड, परतवाडा निवासी अक्षय मोहन उईके (27) अपने पास अवैध देशी कट्टा लेकर फॉरेस्ट डिपो परिसर में घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फॉरेस्ट डिपो रोड स्थित सैक्रेड हार्ट स्कूल के सामने घेराबंदी कर आरोपी को पकड लिया. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ. जिसकी जांच करने पर उसके बैरल में एक जिंदा कारतूस लोड मिला. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 10 हजार रुपए कीमत की देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त किया हैं.
इस मामले में परतवाडा पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं. देशी कट्टा कहां से खरीदा और इसका उपयोग कहां और क्यों किया जाना था आदि जानकारी के लिए आरोपी से कडी पूछताछ की जा रही हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत तथा अचलपुर उपविभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख पुलिस निरीक्षक किरण वानखडे के नेतृत्व में एपीआई सागर हटवार रविंद्र बावणे, बलवंत दाभणे, भुषण पेटे, पंकज फाटे, विशाल लोही ने की हैं.





