वाशिम में देशी बनावट की पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

पीआई प्रदीप परदेशी के दल की कार्रवाई

वाशिम /दि.10 – सोमवार 9 फरवरी को वाशिम अपराध शाखा के दल ने मिली जानकारी के आधार पर वाशिम के एक 22 वर्षीय युवक को पंचशील नगर परिसर में देशी बनावटी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी युवक का नाम पवन चिंतामन झोरेवार है.
जानकारी के मुताबिक अपराध शाखा के दल को यह युवक जागमाता परिसर में रहने की जानकारी मिली थी. इस आधार पर पुलिस के दल ने जाल बिछाया. लेकिन पुलिस आने की भनक लगते ही वह भागने की तैयारी में था, तब एलसीबी के दल ने उसे दबोच लिया. इस युवक की तलाशी लेने पर पिस्तल और मैग्जिन में दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. आरोपी पवन झोरेवार को आगे की कार्रवाई के लिए वाशिम शहर पुलिस के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अनूज तारे के मार्गदर्शन में अप्पर अधीक्षक लता फड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नवदीप अगरवाल, निरीक्षक प्रदीप परदेशी, सहायक निरीक्षक योगेश धोत्रे के दल ने की.

Back to top button