पुरानी दुश्मनी के चलते युवक पर चाकू से हमला

घायल की हालत नाजूक, रहाटगांव परिसर की घटना

अमरावती /दि.10 नांदगांव पेठ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सामने आई है. हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार 8 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे के बीच रहाटगांव स्थित पुनसकर लेआउट इलाके में हुई. इस मामले में डिगांबर किसनराव गोंडाणे (51, पंचशील नगर, रहाटगांव) ने नांदगांव पेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, उनका बेटा आयुष डिगांबर गोंडाणे (23) एक एक्वा कंपनी में पानी सप्लाई करने वाली तीन पहिया गाडी चलाता है. घटना के समय वह गाडी खडी कर पास में स्थित चिंटू पान सेंटर पर गया था. इसी दौरान आरोपी प्रणय उर्फ पोहेकां सुनील पण्या सोलंके (19 रहाटगांव) वहां पहुंचा. बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने आयुष पर धारदार चाकू से हमला कर दिया और उसकी गर्दन, पेट और कंधे पर लगातार वार किए. इस हमले में आयुष गंभीर रुप से घायल हो गया. आस-पास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नांदगांव पेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Back to top button